परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर : जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड आउट
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने (UPSC Geo Scientist) की परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। अब वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इस डेट को होगी परीक्षा
यूपीएससी की ओर से जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 08 फरवरी, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से लेकर 11.30 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर 4 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 400 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर-1 विषय से 100 अंकों के प्रश्न और पेपर-2 से 300 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
ऐसे डाउलोड करें प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड
यूपीएससी की ओर से जियो साइंटिस्ट की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध करवा दिए गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद 'UPSC Geo Scientist Admit Card 2026' लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करें।
लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ को जरूर साथ लेकर जाएं। इसके साथ ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा का समय एवं तिथि की जानकारी अच्छे से चेक कर लें।