Dark Mode
बिपरजॉय कच्छ से 80KM दूर,2 घंटे में टकरा सकता है

बिपरजॉय कच्छ से 80KM दूर,2 घंटे में टकरा सकता है

140KM की स्पीड से हवाएं चलेंगी, 90000 लोगों को निकाला


गुजरात . गुजरात के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा चक्रवात बिपरजॉय बेहद खतरनाक हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार यह सौराष्ट्र-कच्छ से 80KM दूर है, जो गुरुवार रात 6 से 8 बजे तक कच्छ के जखौ पोर्ट पहुंच सकता है।

इस दौरान हवा की रफ्तार 140KM प्रति घंटा रह सकती है, जिससे हालात बेहद खराब हो सकते हैं। उधर, चक्रवात से होने वाले खतरे को देखते हुए अब तक 94 हजार से ज्यादा लोगों को तट के पास वालों इलाकों से रेस्क्यू किया गया है।

IMD गुजरात की वैज्ञानिक मनोरमा मोहंती ने शाम 5 बजे बताया था- चक्रवात बिपरजॉय जखौ से 80KM की दूरी पर है। यह उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ते हुए कच्छ, सौराष्ट्र को पार करने वाला है। तब इसकी रफ्तार 115-125KM प्रति घंटा होने वाली है। इसके बाद शाम से आधी रात तक लैंडफॉल जारी रहेगा।

कमांडर कोस्ट गार्ड रीजन-नॉर्थ वेस्ट के इंस्पेक्टर जनरल ए.के. हरबोला ने बताया- हमने गुजरात में 15 जहाज और 7 एयरक्राफ्ट तैयार रखे हैं। शाम 6 से 8 बजे के बीच लैंडफॉल की संभावना के चलते 27 NDRF की टीमें भी तैनात हैं।

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने दोपहर 2:30 बजे के अपडेट के मुताबिक बताया था- चक्रवात बिपरजॉय जखौ से करीब 140 किमी और द्वारका से 190 किमी की दूरी पर है। हवाएं 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं।

IMD के मुताबिक, कुछ ही देर में गुजरात के द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, मोरबी, राजकोट, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर गिर सोमनाथ और कच्छ जिले में 5-15 मिमी/घंटा की रफ्तार से बारिश और 40 kmph की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात के अलावा 10 अन्य राज्यों में इस तूफान का असर देखा जा रहा है। इनमें राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, लक्षद्वीप, केरल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय शामिल हैं। यहां के कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!