Dark Mode
Mumbai दौरे के दौरान भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात की

Mumbai दौरे के दौरान भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात की

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से दक्षिण मुंबई में उनके आधिकारिक आवास वर्षा पर मुलाकात की। शिंदे के कार्यालय ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया। नड्डा लोकसभा चुनाव से पहले महानगर के सभी छह लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करने के लिए मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शिंदे के आवास के दौरे के दौरान नड्डा के साथ उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले भी थे। भाजपा राज्य में शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!