Dark Mode
घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में उछाल

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में उछाल

वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में उछाल आया। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 645.08 अंक उछलकर 65,578.95 पर पहुंच गया। निफ्टी 209.8 अंक चढ़कर 19,653.35 पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, इंफोसिस, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एक्सिस बैंक के शेयर फायदे में रहे। पावर ग्रिड, नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में रहे।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट,हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान और जापान का निक्की फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.74 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,244.44 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!