Dark Mode
टीचर के 25 हजार से अधिक पदों पर बंपर भर्ती

टीचर के 25 हजार से अधिक पदों पर बंपर भर्ती

भारतीय कपास निगम लिमिटेड में जाने का मौका, आर्मी स्कूल में भी निकली वैकेंसी


सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) ने टीजीटी और प्राइमरी टीचर के 25 हजार 998 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म 8 अगस्त से भरे जाएंगे। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 7 सितंबर, 2023 है।

आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी ने टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 10 सितंबर, 2023 है।

भारतीय कपास निगम लिमिटेड ने जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव और मैनेजमेंट ट्रेनी के 93 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 13 अगस्त 2023 है।

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्केल- I) की भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त, को शुरू होगी और 21 अगस्त तक जारी रहेगी।

चंडीगढ़ प्रशासन ने शिक्षा विभाग में जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (JBT) (प्राइमरी टीचर कक्षा एक से पांच तक) की भर्ती निकाली है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 14 अगस्त है। सिलेक्शन होने पर 29,200 रुपए से 92,300 रुपए महीना मिलेगा।

आइए, 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी पर 5 ग्राफिक्स के जरिए चलते हैं। 6वें ग्राफिक में करेंट अफेयर्स के 10 सवाल हैं।'
आपने यहां पांच नौकरियों के बारे में जाना। आपके मन में कुछ सवाल होंगे। इसलिए आप दिए गए वेबसाइट के जरिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर देखें। बाकी जिन नौकरियों के बारे में बताया गया है अगर लगता है कि इससे आपके भाई-दोस्त या फिर रिश्तेदार की जरूरत पूरी होती है तो उन्हें यह जरूर भेजें।

आखिर में हम 10 लेटेस्ट करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब दे रहे हैं। इन्हें रोज देखिए। हो सके तो सेव करते जाएं। ताकि आगामी परीक्षाओं में यह आपके लिए फायदेमंद साबित हों।'

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!