Dark Mode
सीए इंटर और फाइनल परिणाम घोषित, ऐसे चेक करें रिजल्ट

सीए इंटर और फाइनल परिणाम घोषित, ऐसे चेक करें रिजल्ट

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने आज, 5 जुलाई को आईसीएआई सीए इंटर और फाइनल मई परीक्षा परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। इसे सभी उपस्थित उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक साइट icai.nic.in पर देख सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार मई 2023 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम बुधवार, 05 जुलाई, 2023 को घोषित की गई। उम्मीदवार इसे वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं। सीए इंटर और फाइनल परीक्षा मई 2023 में आयोजित की गई थी। परीक्षा 2 मई को शुरू हुई थी और 18 मई, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर समाप्त हुई थी। आईसीएआई सीए इंटर परिणाम में दोनों ग्रुप में 10.24% पास हुए।
समूह I
शामिल हुए: 100781
पास:19103
उत्तीर्ण प्रतिशत: 18.95 प्रतिशत
समूह II
शामिल हुए: 81956
पास:19208
उत्तीर्ण प्रतिशत: 23.44 प्रतिशत
दोनों समूह
शामिल हुए: 39195
पास: 4014
उत्तीर्ण प्रतिशत: 10.24 प्रतिशत
ऐसे चेक करें सीए अंतिम परिणाम
- icai.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर सीए फाइनल या इंटर रिजल्ट का लिंक खोलें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालें.
- अंक पत्र जमा करें और डाउनलोड करें।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!