Dark Mode
आंध्र प्रदेश में खड़े ट्रक से टकराई कार, छह की मौत

आंध्र प्रदेश में खड़े ट्रक से टकराई कार, छह की मौत

अमरावती। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में सोमवार को एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गई। हादसा नल्लाजेरला मंडल के अनंतपल्ली के बाहरी इलाके में हुआ। पुलिस के मुताबिक, हैदराबाद से राजामहेंद्रवरम जा रही कार में आठ लोग सवार थे। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। पीड़ित राजामहेंद्रवरम के प्रकाश नगर के रहने वाले थे और हैदराबाद से अपने मूल स्थान लौट रहे थे।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!