सीबीएसई 10वीं 2nd एग्जाम डेटशीट जारी, सब्जेक्ट वाइज जानें परीक्षा की तारीखें
नई दिल्ली। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) से 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षाओं (CBSE 10th 2nd board Exam Time Table) जारी कर दिया गया है। ऐसे छात्र जो बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए थे या जिन्होंने अपने अंकों में सुधार के लिए 2nd बोर्ड एग्जाम के लिए आवेदन किया था वे अब इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं। डेटशीट के मुताबिक सीबीएसई 2nd बोर्ड एग्जाम 2026 का आयोजन 15 मई से 21 मई 2026 तक करवाया जायेगा।
डेट एवं विषय के अनुसार चेक करें पूरा टाइम टेबल
सीबीएसई की ओर से जारी टाइम टेबल के मुताबिक पहला पेपर 15 मई को मैथमेटिक्स विषय का आयोजित होगा। अंतिम पेपर सोशल साइंस विषय का 21 मई को आयोजित होगा। सभी विषयों की परीक्षा की डेट्स नीचे टेबल से देख सकते हैं-
शिफ्ट एवं टाइमिंग
टाइम टेबल के अनुसार सीबीएसई 2nd बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन केवल एक शिफ्ट में करवाया जायेगा। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी। कुछ विषयों के पेपर्स के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी।