Dark Mode
चंद्रशेखर राव हैदराबाद में आज ‘तेलंगाना शहीद स्मारक’ का उद्घाटन करेंगे

चंद्रशेखर राव हैदराबाद में आज ‘तेलंगाना शहीद स्मारक’ का उद्घाटन करेंगे

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव बृहस्पतिवार को यहां ‘तेलंगाना शहीद स्मारक - अमर दीपम’ का उद्घाटन करेंगे। यह स्मारक उन लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया है जिन्होंने तेलंगाना को अलग राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी। ‘अमर दीपम’ को यहां हुसैन सागर झील के समीप बनाया गया है और यह शहीदों के बलिदान की याद के रूप में निरंतर प्रज्ज्वलित होता रहेगा। बुधवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य सरकार ने राज्य सचिवालय के विपरीत 117.50 करोड़ रुपये की लागत से छह मंजिला स्मारक बनाया है। सरकार ने स्मारक के निर्माण के लिए 3.29 एकड़ सरकारी जमीन उपलब्ध करायी है। स्मारक के निर्माण में 1,600 मीट्रिक टन स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही स्मारक इमारत में एक संग्रहालय, फोटो गैलरी, कन्वेंशन हॉल, रेस्त्रां तथा कई अन्य सुविधाएं हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!