Dark Mode
सीयूईटी यूजी रिजल्ट घोषित, UGC अध्यक्ष ने ट्वीट कर दी जानकारी

सीयूईटी यूजी रिजल्ट घोषित, UGC अध्यक्ष ने ट्वीट कर दी जानकारी

सीयूईटी यूजी रिजल्ट का इंतजार अब समाप्त हो गया है। नतीजे जारी कर दिए गए हैं। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर नतीजों की जांच कर पाएंगे। यूजीसी अध्यक्ष ने एक नए ट्वीट के माध्यम से रिजल्ट जारी होने की सूचना दी है।

यूजीसी ने ट्वीट कर पहले दी थी यह जानकारी
इस संबंध में यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द से जल्द नतीजे जारी करने के लिए तेजी से काम कर रहा है। एनटीए का लक्ष्य है कि परिणाम आज रात तक या फिर कल सुबह 16 जुलाई, 2023 की सुबह तक जारी कर दिए जाएं। यूजीसी अध्यक्ष का ट्वीट स्टूडेंट्स नीचे चेक भी कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी रिजल्ट की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

सीयूईटी यूजी रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध 'सीयूईटी यूजी परिणाम 2023 देखें' पर क्लिक करें। अब परिणाम लॉगिन पेज पर CUET आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें। इसके बाद विवरण जमा करें। अब सीयूईटी यूजी परिणाम 2023 स्कोरकार्ड फॉर्म में स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!