Dark Mode
दिल्ली की नई मेयर शैली ओबेरॉय, ममता पर राहुल गांधी ने किया तीखा प्रहार,

दिल्ली की नई मेयर शैली ओबेरॉय, ममता पर राहुल गांधी ने किया तीखा प्रहार,

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। बुधवार को देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटी जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए आज दिन-भर 05 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तीन असफल प्रयास के बाद बुधवार को आखिरकार मेयर (Delhi Mayor) का चुनाव संपन्न हो गया। दिल्ली मेयर के चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबरॉय ने जीत दर्ज की।

AAP उम्मीदवार शैली ओबेरॉय को चुनाव में कुल 150 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी रेखा गुप्ता को 116 वोट प्राप्त हुए। वही मेघालय में आगामी 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को शिलांग में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई लोगों पर निशाना साधा।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!