Dark Mode
चुनावी ड्यूटी में अनुपस्थित रहे 80 अध्यापकों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही

चुनावी ड्यूटी में अनुपस्थित रहे 80 अध्यापकों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही

पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान फर्जी मेडिकल रिपोर्ट लगाकर चुनावी ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले 80 अध्यापकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ विभागीय कार्रवाई शुरू की है।
जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि 25 मई को भदोही लोकसभा चुनाव में ढाई हज़ार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी जिसमें 106 शिक्षक बिना किसी वजह से अनुपस्थित पाये गये। उन्होंने बताया कि इससे नाराज़ तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों का जून का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा था। इस पर सभी 106 शिक्षकों ने स्पष्टीकरण में बीमारी की मेडिकल रिपोर्ट लगाई। हालांकि, जांच में सिर्फ 26 मेडिकल रिपोर्ट सही पाई गई और शेष 80 मेडिकल रिपोर्ट फ़र्ज़ी पाई गई। सिंह ने बताया कि सभी 80 शिक्षकों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!