Dark Mode
Delhi के गांधी नगर बाजार में इमारत में लगी आग

Delhi के गांधी नगर बाजार में इमारत में लगी आग

पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर बाजार में बृहस्पतिवार सुबह एक इमारत में आग लग गई। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग बड़े पैमाने पर नहीं फैल पाई। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे आग लगने की सूचना मिली। इस घटना में किसी के हाताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग इमारत के भूमिगत तल में लगी। यहां कुछ मशीनें रखी हुई थीं। अधिकारी ने बताया कि चार दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और और 30 मिनट में आग पर काबू ला लिया। 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!