FMGE December Result 2022: दिसंबर सेशन के लिए फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम रिजल्ट घोषित, करें चेक
एजुकेशन डेस्क। फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम रिजल्ट दिसंबर सेशन के लिए घोषित किया जा चुका है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (National Board of Education in Medical Examination, NBE) ने FMGE 2022 दिसंबर सत्र के लिए नतीजे आधिकारिक वेबसाइट्स nbe.edu.in और natboard.edu.in पर रिलीज किए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। एफएमजीई परिणाम की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स को आईडी नंबर और रोल नंबर एंटर करना होगा।
10 जनवरी को जारी होगा स्कोर कार्ड
एनबीई ने 100 में से प्राप्त अंकों के साथ उम्मीदवारों की पास या फेल स्थिति जारी की है। एफएमजीई स्कोरकार्ड अभी जारी नहीं किया गया है। आधिकारिक अपडेट के अनुसार, एफएमजीई 2022 स्कोरकार्ड 10 फरवरी, 2023 को या उसके बाद जारी किए जाएंगे। एफएमजीई परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।