Dark Mode
RAS-2021 इन्टरव्यू का चौथा चरण 11 सितंबर से

RAS-2021 इन्टरव्यू का चौथा चरण 11 सितंबर से

RPSC की RAS परीक्षा-2021 की मुख्य परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के इंटरव्यू का चौथा चरण 11 सितंबर से 27 सितंबर 2023 तक होगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार-पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि चौथे चरण में 288 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण-पत्र फोटो के साथ प्रति साथ लाने अनिवार्य हैं। जिन्होंने आवेदन-पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किए हैं, उन्हें इंटरव्यू के समय दो प्रतियों में प्रमाण-पत्रों की फोटो कॉपी सहित आवश्यक रूप से प्रस्तुत करने होंगे।
2021 में हुई थी परीक्षा
राज्य सेवा के 363 तथा अधीनस्थ सेवाओं के 625 पदों के लिए भर्ती निकाली।
28 जुलाई से 27 अगस्त 2021 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
प्रारंभिक परीक्षा समस्त जिला मुख्यालय एवं उपखंड स्तर पर 27 अक्टूबर 2021 हुई थी।
प्रारंभिक परीक्षा के लिए 6 लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए थे।
मुख्य परीक्षा का आयोजन 113 केंद्रों पर किया। करीब 20 हजार कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे।
मुख्य परीक्षा 20 व 21 मार्च 2022 को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय पर हुई थी।
करीब 20 हजार में से 18 हजार शामिल हुए। औसत 88 प्रतिशत उपस्थिति रही।
30 अगस्त 2022 को श्रेणीवार कट ऑफ मार्क्स भी परिणाम के साथ ही जारी हुए।
RPSC लेटेस्ट अपडेट
प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 काउंसिलिंग : राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के कृषि और हिंदी विषय की काउंसिलिंग दौरान अनुपस्थित या प्रोविजनल रहे अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। कृषि विषय की पात्रता जांच के बाद दिए गए 2 अवसरों में भी अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को 1 सितंबर 2023 को प्रातः 10 बजे आयोग में उपस्थित होने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। कृषि और हिंदी विषय के प्रोविजनल रहे अभ्यर्थी अपने डॉक्युमेंट 5 दिन में आवश्यक रूप से प्रस्तुत कर दें। दोनों विषयों के प्रोविजनल व अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों की सूचियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके लिए अभ्यर्थियों को जरिए एसएमएस भी सूचित किया जा रहा है। वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 - राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा )प्रतियोगी परीक्षा-2022 के गणित विषय की काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहे विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए उपस्थित होने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इसके लिए अभ्यर्थियों को 31 अगस्त 2023 को दोपहर 2 बजे आयोग कार्यालय में उपस्थित होना होगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!