Dark Mode
इग्नू जून टर्म एग्जाम का परिणाम हुआ घोषित, देखें अपना रिजल्ट यहाँ

इग्नू जून टर्म एग्जाम का परिणाम हुआ घोषित, देखें अपना रिजल्ट यहाँ

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की ओर से से टर्म एन्ड एग्जामिनेशन टीईटी जून 2025 रिजल्ट (IGNOU TEE June Result 2025) जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने जून सेशन की परीक्षा में भाग लिया था वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट termendresult.ignou.ac.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से नतीजे चेक कर सकते हैं। नतीजों की जांच के लिए अभ्यर्थियों को एनरोलमेंट नंबर दर्ज करना होगा।


इन डेट्स में हुए थी परीक्षा
इग्नू की ओर से टर्म एन्ड एग्जामिनेशन जून 2025 सेशन की परीक्षाओं का आयोजन 12 जून से लेकर 19 जुलाई 2025 तक करवाया गया था। अब एग्जाम में भाग लेने वाले लाखों अभ्यर्थी अपना रिजल्ट वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं और मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी चेक कर सकते हैं।

 

इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट
इग्नू रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको स्टूडेंट्स सर्विसेज में जाकर रिजल्ट पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद Term End Exam Results पर क्लिक करें।
नए पेज पर ड्रॉपडाउन में रिजल्ट सेलेक्ट करें।
अब एनरोलमेंट नंबर दर्ज करके सर्च बटन पर क्लिक कर दें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।


टर्म एन्ड एग्जामिनेशन के अलावा जिन छात्रों ने री-वैल्यूएशन एग्जाम में भाग लिया था उनका रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है। ये छात्र भी अपना परिणाम ऑनलाइन जांच सकते हैं।


पुनर्मूल्यांकन का रहेगा मौका
ऐसे स्टूडेंट्स जो रिजल्ट चेक करने के बाद सब्जेक्ट में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं तो वे इसका पुनर्मूल्यांकन करवा सकते हैं।। पुनर्मूल्यांकन करवाने के लिए अभ्यर्थियों को तय तिथियों के अंदर अप्लाई करना होगा। आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकता है। अभ्यर्थी ध्यान दें कि उन्हें फॉर्म भरने के साथ ही शुल्क भी जमा करना होगा तभी उनकी कॉपी का पुनर्मूल्यांकन किया जायेगा। एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकरी के लिए उम्मीदवार इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!