भारत का चिप बाजार 2030 तक 100 बिलियन डॉलर को कर जाएगा पार : केंद्र
नई दिल्ली । सेमीकंडक्टर डिजाइन में कुल वर्कफोर्स का करीब 20 प्रतिशत भारत में है और देश की चिप मांग वर्तमान में 45-50 बिलियन डॉलर है, जो 2030 तक 100-110 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। यह जानकारी केंद्र सरकार ने दी है।एमईआईटीवाई के सचिव एस. कृष्णन ने इस लक्ष्य का प्राप्त करने के लिए, इनोवेशन और टैलेंट डेवलपमेंट को बढ़ावा देते हुए नैनो सेंटर की भूमिका पर प्रकाश डाला, जो 85 हजार प्रोफेशनल का सेमीकंडक्टर रेडी वर्कफोर्स तैयार कर रहे हैं। आईआईएससी बेंगलुरु के नेशनल साइंस सेमिनार कॉम्प्लेक्स में पहले ‘नैनो इलेक्ट्रॉनिक्स रोड शो’ में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह कार्यक्रम मंत्रालय और सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने का प्रतीक है, जिसमें सरकार भारत के तकनीकी और औद्योगिक भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभार रही है। कृष्णन ने उपस्थित लोगों से कहा, "मंत्रालय का मुख्य ध्यान भारत सेमीकंडक्टर मिशन को आगे बढ़ाने के लिए सभी अलग-अलग प्रयासों को एक साथ लाना है, जो दुनिया के सबसे व्यापक सब्सिडी और अनुदान कार्यक्रमों में से एक है।