झालावाड़: डॉक्टर डे के अवसर पर किया पोस्टर का विमोचन
झालावाड़। डॉक्टर डे के अवसर पर मंगलवार को जिला प्रशासन एवं बाल अधिकारिता विभाग झालावाड़ के तत्वावधान में फेंके नहीं, हमें दे ! एवं क्या आप बच्चा गोद लेना चाहते है पोस्टर का विमोचन जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान, शिशु गृह एवं विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एजेंसी अधीक्षक रविंद्र कुमार मीणा एवं अन्य डॉक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। विमोचन के दौरान शिशु गृह एवं विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एजेंसी अधीक्षक रविन्द्र कुमार मीणा द्वारा लावारिस बच्चों को इधर उधर फेंकने के बजाय जनाना चिकित्सालय झालावाड़ एवं शिशु गृह धनवाड़ा में लगे पालना आश्रय गृह में छोड़ने का आह्वान किया गया, ताकि बच्चे को नया जीवन मिल सके।
उन्होंने बताया कि पालना गृह में बच्चा छोड़ने के 2 मिनट बाद सायरन की आवाज आती है तब तक बच्चा छोड़ने वाला आसानी से जा सकता है, पालना गृह में शिशु छोड़ने पर किसी प्रकार की कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की जाती है। विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एजेंसी में कार्यरत सोशल वर्कर दीपक गौतम ने कारा पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया कि कानूनी प्रक्रिया से ही बच्चा गोद लिया जाना चाहिए, बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाए या अवैध रूप से बच्चा गोद लिए जाने पर 3 वर्ष तक की सजा एवं 1 लाख रुपए तक जुर्माने का प्रावधान है। सुगम और आसान तरीके से बच्चा गोद लेने के लिए ूूूण्बंतंण्दपबण्पद पर नि:शुल्क पंजीयन करवाया जाना चाहिए। इस कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एजेन्सी के मैनेजर पवन नागर, मेल नर्स शारिक बेग एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।