Dark Mode
जूनियर लीगल ऑफिसर एग्जाम 28-29 अक्टूबर को

जूनियर लीगल ऑफिसर एग्जाम 28-29 अक्टूबर को

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से कनिष्ठ विधि अधिकारी (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2023 का आयोजन 28 व 29 अक्टूबर 2023 को किया जाना प्रस्तावित है। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी कर दिया जाएगा। आयोग सचिव राम निवास मेहता ने बताया कि इस परीक्षा के तहत नॉन टीएसपी के 134 और टीएसपी के 6 कुल 140 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन 5 जुलाई 2023 को जारी किया गया था। आयोग ने 10 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। एक महीना आवेदन के लिए दिया था। 9 अगस्त आवेदन की लास्ट डेट थी। एईएन-यांत्रिक के 12 पदों पर निकाली भर्ती: 23 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भू-जल विभाग में एईएन- यांत्रिक (मैकेनिकल) के 12 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 23 अगस्त से शुरू होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर तक रहेगी। इच्छुक कैंडीडेट क्वालिफिकेशन सहित अन्य जानकारी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। आयोग सचिव ने बताया कि उक्त भर्ती में पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 अगस्त से 22 सितंबर की रात 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा की तारीख और स्थान के बारे में आयोग द्वारा बाद में सूचित किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट या फिर एसएसओ पोर्टल के जरिए होगा। किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग के ऑफिस या फिर आयोग के नंबर 0145-2635212, 2635200 पर कॉल कर सकते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!