Dark Mode
ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव, कार पर फेंके गए बड़े पत्थर

ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव, कार पर फेंके गए बड़े पत्थर

बैरकपुर। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलिशहर में पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी के काफिले पर कथित तौर पर भीड़ ने हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई, जब ममता बनर्जी एक TMC कार्यकर्ता के घर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में गुस्साई भीड़ ने उनके काफिले को रोक लिया और उनकी कार पर पथराव किया। ममता बनर्जी ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए। पूर्व मुख्यमंत्री के मुताबिक, हमला इतना जोरदार था कि अगर कार की खिड़कियां खुली होतीं तो उनके सिर पर गंभीर चोट लग सकती थी। ममता बनर्जी ने कहा, "अगर खिड़कियां खुली होतीं, तो मेरा सिर फट जाता। हम सब मारे जा सकते थे। यह सब पुलिस के सामने हुआ। मैंने ऐसा कुछ कभी नहीं देखा। यह क्या हो रहा है?"
पूर्व मुख्यमंत्री ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बीजेपी को सुरक्षा दे रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

 

 

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!