Dark Mode
Mayawati ने लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की बात दोहराई

Mayawati ने लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की बात दोहराई

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने सोमवार को एक बार फिर दोहराया कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अफवाहों से सावधान रहने को कहा। मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बसपा किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं कर रही है। बार-बार घोषणा के बावजूद आये दिन गठबंधन को लेकर अफवाह फैलाना यह साबित करता है कि बसपा के बिना कुछ पार्टियों की यहां सही से दाल नहीं गलने वाली, जबकि बसपा के लिए अपने लोगों का हित सर्वोपरि है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अतः सर्वसमाज खासकर गरीब, शोषित और उपेक्षितों के हित तथा कल्याण के लिए बसपा का यह फैसला अटल है कि हमारी पार्टी देशभर में अपने लोगों के तन, मन, धन के सहारे खुद के बलबूते पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। लोग अफवाहों से सावधान रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!