Dark Mode
नीट पीजी कॉउंसलिंग शेड्यूल जल्द होगा घोषित, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

नीट पीजी कॉउंसलिंग शेड्यूल जल्द होगा घोषित, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

नीट पीजी 2023 में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को कॉउंसलिंग शेड्यूल जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से नीट यूजी के लिए कॉउंसलिंग शेड्यूल जारी कर तिथियों को घोषित कर दिया गया है जिससे अब अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही एमसीसी की ओर से पीजी कॉउंसलिंग शेड्यूल भी घोषित कर दिया जाएगा। कॉउंसलिंग शेड्यूल एमसीसी की आधिकारिक नोटिफिकेशन mcc.nic.in पर जारी किया जाएगा। कॉउंसलिंग शेडयूल जारी होने के बाद अभ्यर्थी सीट आवंटन के लिए निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।

एडमिशन के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी कॉउंसलिंग शेड्यूल जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को अखिल भारतीय कोटा सीटों, केंद्रीय विश्वविद्यालय या डीम्ड विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के साथ ही आपको निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा तभी आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी। अभ्यर्थी एडमिशन के लिए एक से अधिक विश्वविद्यालयों का चयन कर सकते हैं ताकि किसी न किसी विश्वविद्यालय में आपका प्रवेश सुनिश्चित हो सके।

कितने राउंड में आयोजित होगी कॉउंसलिंग
पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो नीट पीजी कॉउंसलिंग 2023 कुल चार चरणों में संपन्न कराई जाएगी। इसमें से राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे राउंड के अनुसार कॉउंसलिंग पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को जिस राउंड में सीट आवंटित की जाएगी उनको उसके बाद निर्धारित संस्थान में तय तिथियों में प्रवेश लेना होगा। अगर वे तय तिथियों में रिपोर्ट करने में असमर्थ रहते हैं तो ऐसे में आपको आवंटित की गयी सीट रद्द कर दी जाएगी। आपको बता कि नीट पीजी 2023 की परीक्षा का आयोजन 5 मार्च को किया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद 14 मार्च 2023 को अभ्यर्थियों का रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया था। उसके बाद से अभ्यर्थियों को कॉउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!