Dark Mode
NEET UG 2026 : एग्जाम सिटी स्लिप जारी, डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

NEET UG 2026 : एग्जाम सिटी स्लिप जारी, डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (NEET UG 2026) का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 3 मई को करवाया जायेगा जिसके लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। जो भी छात्र इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं वे तुरंत ही एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप के द्वारा परीक्षार्थी अपने एग्जाम शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।


3 मई को एक शिफ्ट में संपन्न होगी परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से नीट यूजी एग्जाम का आयोजन देशभर के 552 शहरों एवं 14 विदेशी सेंटर्स पर पेन एवं पेपर मोड में 3 मई 2025 को करवाया जायेगा। परीक्षा का आयोजन एक शिफ्ट में होगा जिसके लिए टाइमिंग अपरान्ह 2 से शाम 5 बजे तक रहेगी।


एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने की स्टेप्स
नीट यूजी एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर neet.nta.nic.in विजिट करें। होम पेज पर LATEST NEWS में Advance City Intimation for NEET(UG) – 2026 पर क्लिक करें। अब एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। इसके बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!