पांच मई को होगी नीट यूजी परीक्षा
नीट यूजी परीक्षा का आयोजन आगामी 05 मई, 2024 को किया जाएगा। इस वर्ष नीट यूजी परीक्षा का आयोजन कुल 13 भाषाओं में किया जाएगा। एनटीए ने नीट यूजी परीक्षा शहर सूचना पर्ची पहले ही जारी कर दी है। उम्मीदवारों को अब सिर्फ एडमिट कार्ड का इंतजार है, जोकि जल्द ही जारी किया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि लातूर जिले में 05 मई को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) के लिए कुल 24,881 छात्र उपस्थित होंगे।
नीट समन्वयक और पोदार इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल गिरिधर रेड्डी ने बताया कि लातूर, उदगीर, निलंगा और अहमदपुर तहसीलों में 55 केंद्र हैं और परीक्षा दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे के बीच होगी। नीट की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।"