Dark Mode
Cocaine तस्करी के आरोप में दिल्ली हवाई अड्डे से नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार : सीमाशुल्क

Cocaine तस्करी के आरोप में दिल्ली हवाई अड्डे से नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार : सीमाशुल्क


नयी दिल्ली। देश में 18 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन की तस्करी के आरोप में दिल्ली हवाई अड्डे पर एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया गया। सीमाशुल्क के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आठ फरवरी को अदीस अबाबा से यहां पहुंचने पर आरोपी को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर रोका गया।
उन्होंने बताया कि 18 करोड़ रुपये मूल्य का करीब 1.2 किलोग्राम कोकीन जब्त किया गया जिसे उसने अपने बैग में छिपाकर रखा था। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!