ओपनएआई ने चैटजीपीटी सर्च को लेकर पेश किए नए सुधार
नई दिल्ली। ओपनएआई ने मंगलवार को चैटजीपीटी सर्च को लेकर कई नए सुधारों को पेश करने की घोषणा की। इसमें यूजर के लिए बेहतर शॉपिंग एक्सपीरियंस को भी शामिल किया गया है।'सर्च' चैटजीपीटी के सबसे लोकप्रिय फीचर्स में से एक है। पिछले हफ्ते में ही 1 बिलियन से अधिक वेब सर्च रिकॉर्ड किए गए हैं। सैम ऑल्टमैन द्वारा संचालित कंपनी ने कहा, "चैटजीपीटी यूजर्स अब किसी प्रोडक्ट को सर्च करने से लेकर प्रोडक्ट की खरीदारी तक कर सकते हैं। इसके अलावा, यूजर्स के लिए प्रोडक्ट कंपेयर करने की सुविधा भी मौजूद है।
यूजर्स के पास पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन, विजुअल प्रोडक्ट डिटेल्स, प्राइसिंग, प्रोडक्ट रिव्यू और खरीदारी के डायरेक्ट लिंक की सुविधा मौजूद होगी।"कंपनी ने आगे कहा कि प्रोडक्ट से जुड़े रिजल्ट स्वतंत्र रूप से चुने जाते हैं और विज्ञापन नहीं होते हैं।ओपनएआई ने कहा, "चैटजीपीटी में व्यापार अभी भी शुरुआती चरण में है और हम व्यापारियों को अपनी यात्रा में शामिल करना जारी रखेंगे क्योंकि हम तेजी से सीखने पर ध्यान देते हैं।"शॉपिंग को लेकर इन नए सुधारों को हर उस बाजार के लिए लाया जा रहा है, जहां चैटजीपीटी उपलब्ध है। इसके साथ ही यह सुविधा प्लस, प्रो, फ्री और लॉग-आउट यूजर्स के लिए लाई जा रही है।