Dark Mode
पुलिस प्रशासन के द्वारा जिला कारागृह की ली आकस्मिक सघन तलाशी

पुलिस प्रशासन के द्वारा जिला कारागृह की ली आकस्मिक सघन तलाशी

भीलवाड़ा। स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा बुधवार को जिला कारागृह की आकस्मिक सघन तलाशी ली गई। इस दौरान दिव्यराज सिंह उपखण्ड मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सीओ सिटी मनीष बडगुर्जर, थानाधिकारी पुलिस थाना भीमगंज गजेन्द्र सिंह राठौड, थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली गजेन्द्र सिंह नरुका, थानाधिकारी पुलिस थाना प्रतापनगर सुरजीत सिंह ठोलिया एवं अधीक्षक, जिला कारागृह भैरुसिंह राठौड व स्वीटी स्टेला कारापाल प्रबंधक, हीरालाल गुर्जर उप कारापाल की मौजूदगी व निर्देशन में पुलिस जाब्ता द्वारा जिला कारागृह की सघन तलाशी ली गई। तलाशी में किसी भी प्रकार की निषिद्ध सामग्री, वस्तु बरामद नही हुई।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!