Dark Mode
प्रधानमंत्री ने 22 परिवार खरबपति बनाए : राहुल गांधी

प्रधानमंत्री ने 22 परिवार खरबपति बनाए : राहुल गांधी

नाहन। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। यहां वह 2 रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। पहली रैली नाहन में है। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले किए। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अंबानी-अडानी जैसे 22 परिवारों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया। मगर हिमाचल को आपदा में हुई तबाही से उभारने के लिए 9000 करोड़ रुपए नहीं दिए। उन्होंने कहा कि PM मोदी ने अडानी-अंबानी जैसे घरानों के लिए काम कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल में 22 हजार परिवार आपदा से प्रभावित हुए। प्रधानमंत्री ने उनकी परवाह नहीं की। मगर 22 परिवारों को अरबपति जरूर बनाया। 24 साल मनरेगा का पैसा प्रधानमंत्री ने 22 बड़े औद्योगिक घरानों को पकड़ा दिया।

बाद में राहुल हमीरपुर में रैली करने पहुंचे हैं। यहां के ऊना में वह हमीरपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार सतपाल रायजादा के साथ गगरेट विधानसभा उप-चुनाव में पार्टी कैंडिडेट राकेश कालिया, कुटलैहड़ में विवेक शर्मा, बड़सर में सुभाष ढटवालिया और सुजानपुर में कैप्टन रणजीत सिंह के लिए वोट की अपील कर रहे हैं।

यहां पर राहुल शिमला लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी को वोट की अपील कर रहे हैं। नाहन के बाद राहुल गांधी हमीरपुर लोकसभा सीट के तहत ऊना में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। ऊना में हमीरपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार सतपाल रायजादा के साथ गगरेट विधानसभा उप-चुनाव में पार्टी कैंडिडेट राकेश कालिया, कुटलैहड़ में विवेक शर्मा, बड़सर में सुभाष ढटवालिया और सुजानपुर में कैप्टन रणजीत सिंह के लिए वोट की अपील करेंगे। ऊना के पुलिस ग्राउंड में जनसभा करने के बाद राहुल गांधी वापस दिल्ली लौटेंगे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!