Dark Mode
धर्मेंद्र के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, याद किए पुराने पल

धर्मेंद्र के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, याद किए पुराने पल

नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि धर्मेंद्र के जाने से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। प्रधानमंत्री ने लिखा—धर्मेंद्र एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनेलिटी थे और ज़बरदस्त अभिनेता थे, जो अपने हर किरदार में चार्म और गहराई लेकर आते थे। उन्होंने जिस तरह विविध भूमिकाएं निभाईं, उससे अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। मोदी ने आगे कहा कि धर्मेंद्र अपनी सादगी, विनम्रता और प्रेमपूर्ण स्वभाव के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस कठिन समय में उनकी दुआएं धर्मेंद्र के परिवार, मित्रों और लाखों प्रशंसकों के साथ हैं।अंत में प्रधानमंत्री ने “ओम शांति” लिखकर श्रद्धांजलि दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!