Dark Mode
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

नई दिल्ली। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षा 12 से 28 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी। कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को अब रिजल्ट का इंतजार है। जो अब कभी भी जारी किया जा सकता है। बता दें, राजस्थान बोर्ड की ओर से रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम में जारी किए जाएंगे। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे। जो छात्र राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। उन छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से पहले अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को संभालकर रखें।


इन स्टेप्स से देख सकेंगे रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी कर सकता है। ऐसे में छात्रों की मदद के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को 'RBSE 10th Result 2026' लिंक पर क्लिक करना होगा।
लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को लॉगिन डिटेल को भरना होगा।
इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।


दो बार बोर्ड परीक्षा में हो सकेंगे शामिल
आधिकारिक अधिसूचना के तहत अगले सत्र से राजस्थान बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो बार किया जाएगा। जो छात्र पहली बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे या या दो विषयों में फेल हो जाएंगे। वे छात्र दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। बता दें, छात्र अधिकतम तीन विषयों के लिए दोबारा परीक्षा दे सकेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!