Dark Mode
SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित, मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू करें

SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित, मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू करें

नई दिल्ली। एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रीलिम एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एसबीआई की ओर से परिणाम अगस्त माह के अंत तक या सितंबर माह के पहले वीक में जारी किया जा सकता है। SBI PO Result 2025 Prelims ऑनलाइन माध्यम से SBI की ओर से रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया जायेगा। किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से परिणाम की डिटेल नहीं भेजी जाएगी।

रिजल्ट चेक करने के लिए इन डिटेल्स की होगी आवश्यकता
एसबीआई प्रीलिम रिजल्ट चेक करने के लिए परीक्षार्थियों को लॉग इन डिटेल के रूप में रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा। अगर आप रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हैं तो एडमिट कार्ड से इसकी डिटेल हासिल कर सकते हैं।


स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
स्टेप 1: एसबीआई पीओ रिजल्ट जारी होते ही आपको सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट करना होगा।
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको करियर में जाकर रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3: अब आपको रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 4: इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।


अगले माह होना है मुख्य परीक्षा का आयोजन
प्रीलिम रिजल्ट जारी होने के बाद जो अभ्यर्थी परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक मेंस एग्जाम सितंबर 2025 में आयोजित करवाया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी अभी से मेंस एग्जाम की तैयारियों को तेज कर दें ताकी आप एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन करके सफलता प्राप्त कर सकें।


एसबीआई पीओ मेंस एग्जाम पैटर्न
एसबीआई पीओ मेंस एग्जाम में दो पेपर ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव होते हैं। ऑब्जेक्टिव पेपर में तर्कशक्ति और कंप्यूटर एप्टीट्यूड से 40 प्रश्न, डेटा विश्लेषण और व्याख्या से 30 प्रश्न, सामान्य अर्थव्यवस्था और बैंकिंग जागरूकता से 60 प्रश्न और अंग्रेजी भाषा से 40 प्रश्न पूछे जायेंगे। इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है। इसके अलावा डिस्क्रिप्टिव पेपर में अंग्रेजी भाषा में पत्र लेखन और निबंध लेखन होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को 30 मिनट का समय दिया जाता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!