Dark Mode
श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा उल्लंघन के आरोप में 9 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा उल्लंघन के आरोप में 9 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

रामनाथपुरम। श्रीलंका की नौसेना ने अपनी समुद्री सीमा का कथित रूप से उल्लंघन करने पर तमिलनाडु के नौ मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। राज्य के मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने दो मशीनीकृत नौकाएं भी जब्त कर ली हैं। उन्होंने बताया कि रामनाथपुरम जिले के मंडपम के रहने वाले मछुआरे सोमवार सुबह मछलियां पकड़ने निकले थे और उन्हें देर रात कच्चाथीवु और नेदुनथीवु के बीच गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!