Dark Mode
झारखंड के पलामू में ऑटोरिक्शा पलटने से तीन की मौत, छह घायल

झारखंड के पलामू में ऑटोरिक्शा पलटने से तीन की मौत, छह घायल

पलामू। झारखंड के पलामू जिले में बुधवार को एक ऑटोरिक्शा पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना मेदिनीनगर से करीब छह किलोमीटर दूर पनकी-मेदिनीनगर रोड पर पोखराहा के पास हुई।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मणि भूषण प्रसाद ने कहा कि जब ऑटोरिक्शा पलटा तो उसमें 15 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि शाहपुर की 34 वर्षीय महिला और छह और आठ साल की दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रसाद ने बताया कि घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ऑटोरिक्शा जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!