Dark Mode
बालक, बालिकाओं को गुड टच व बैड टच के बारे में बताया

बालक, बालिकाओं को गुड टच व बैड टच के बारे में बताया


सीकर। महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक डॉ अनुराधा सक्सेना के निर्देशानुसार व ह्लशह्म्ह्लशद्बह्यद्ग स्कूल की निदेशक उषा तिवाड़ी के समन्वय से इंदिरा महिला शक्ति केंद्र प्रबंधक नीलम देवी ने बालक, बालिकाओं को गुड टच व बैड टच के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बच्चों के माता—पिता बच्चों से दोस्ती करें और उन्हें बताए की वो आपके साथ सब कुछ शेयर कर सकते हैं और बच्चों के बदलते व्यवहार के बारे में छोटे बच्चों के साथ विश्वास का रिश्ता बनाना बेहद जरूरी होता हो जाता है, बच्चों से दोस्ती कर उन्हें कंफर्ट स्वछता का अहसास करवाएं, बच्चों और माता—पिता के बीच में भरोसे की नींव का मजबूत होना बहुत जरूरी है ताकि बच्चें बिना डरे आपको कुछ भी बात बता सके। बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार बनाये के रखें की उनके साथ गलत हो तो बच्चा बिना हिचकिचाये आपकों आसानी से बता सके। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टॉफ मौजूद रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!