Dark Mode
कर्नाटक में खेत से 2.5 लाख के टमाटर चोरी

कर्नाटक में खेत से 2.5 लाख के टमाटर चोरी

60 बोरियों में भरकर ले गए, बची हुई फसल भी नष्ट की


हासन .  कर्नाटक में एक महिला के खेत से 2.5 लाख रुपए के टमाटर चोरी हो गए। चोर मंगलवार 4 जुलाई की रात हासन जिले के गोनी सोमनहल्ली गांव में पहुंचे और खेत से 50-60 बैग टमाटर लेकर फरार हो गए। महिला किसान धारिणी की शिकायत पर हलेबीडु थाने में चोरी का केस दर्ज किया गया है।

धारिणी ने कहा कि चोरी तब हुई जब टमाटर की कीमत 120 रुपए प्रति किलो से ऊपर थी और धारिणी फसल काटकर बेंगलुरु के बाजार में ले जाने की तैयारी कर रही थी।
शिकायतकर्ता धारिणी के मुताबिक उसे सेम की फसल में घाटा हुआ था, इसके बाद उसने टमाटर उगाने के लिए कर्ज लिया था। संयोग से फसल अच्छी हुई, कीमतें भी ज्यादा थीं।

हलेबीडु पुलिस ने कहा- हमने सुपारी और बाकी कॉमर्शियल फसलों की चोरी के बारे में सुना था, लेकिन कभी नहीं सुना कि किसी ने टमाटर चुराए हों। यह पहली बार है कि हमारे पुलिस स्टेशन में ऐसा कोई मामला दर्ज किया गया है। धारिणी के बेटे ने भी राज्य सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है।
दरअसल धारिणी ने अपने परिवार के साथ दो एकड़ जमीन पर टमाटर उगाए थे। बाकी राज्यों की तरह कर्नाटक में भी पिछले दिनों में टमाटर की कीमतें बहुत तेजी से बढ़ीं। बेंगलुरु में टमाटर की कीमतें 101 से 121 रुपए प्रति किलो तक हैं।

ऊंची कीमतों का जिम्मेदार मार्च और अप्रैल में अचानक तापमान बढ़ने को ठहराया गया है, जिसके चलते टमाटर की फसलों पर कीटों का हमला हुआ, जिससे पैदावार में कमी आई और बाजार में दरें ऊंची हो गईं।
19 मई 2023 की खबर है। नासिक की कृषि उपज मंडी में किसान अपने टमाटर बेचने पहुंचे। मंडी में टमाटर की बोली 1 रुपए प्रति किलो लगी। कई किसान मंडी में बेचने की बजाय टमाटर वहीं सड़क पर फेंक कर चले गए। कहा जा रहा है कि टमाटर की कीमतों में अचानक उछाल मानसून और बारिश की वजह से आई है। इस मौसम में टमाटर की कीमतें हर साल बढ़ती हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!