
यूपीएससी IFS मेन्स 2025 का शेड्यूल जारी, 16 नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं
नई दिल्ली। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से आईएफएस यानी कि भारतीय वन सेवा भर्ती 2025 मुख्य परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एग्जाम डेट नोटिफिकेशन पीडीएफ ऑनलाइन माध्यम से यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 16 से लेकर 23 सितंबर 2025 तक करवाया जायेगा।
विषय के अनुसार परीक्षा की तिथि
यूपीएससी की ओर जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक विषय के अनुसार परीक्षा इन डेट्स में आयोजित होगी-
16 नवंबर 2025: सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान
17 नवंबर 2025: रेस्ट डे (नो पेपर)
18 नवंबर 2025: गणित प्रश्नपत्र-I/, सांख्यिकी प्रश्नपत्र-I, गणित प्रश्नपत्र-II/, सांख्यिकी प्रश्नपत्र-II
19 नवंबर 2025: सिविल इंजीनियरिंग पेपर-I /, केमिकल इंजीनियरिंग पेपर-I / मैकेनिकल इंजीनियरिंग पेपर-I /जूलॉजी पेपर-I, सिविल इंजीनियरिंग पेपर- II/
केमिकल इंजीनियरिंग पेपर- II/ मैकेनिकल इंजीनियरिंग पेपर- II/ जूलॉजी पेपर- II
20 नवंबर 2025: कृषि अभियांत्रिकी प्रश्नपत्र-I / पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान प्रश्नपत्र-I / भौतिकी प्रश्नपत्र-I, कृषि अभियांत्रिकी प्रश्नपत्र-II/ पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान प्रश्नपत्र-II/, भौतिकी प्रश्नपत्र-II
21 नवंबर 2025: रसायन विज्ञान पेपर- I/ वनस्पति विज्ञान पेपर- I, रसायन विज्ञान प्रश्नपत्र- II/ वनस्पति विज्ञान प्रश्नपत्र- II
22 नवंबर 2025: भूविज्ञान पेपर- I, भूविज्ञान पेपर-II
23 नवंबर 2025: कृषि पेपर- I/ वानिकी पेपर- I, कृषि पेपर- II/ वानिकी पेपर- II
दो शिफ्ट में आयोजित होंगी परीक्षा
यूपीएससी आईएफएस मेंस एग्जाम 2025 का आयोजन निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में करवाया जाएगा। नोटिफिकेशन के अनुसार पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक किया जाएगा।
जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
यूपीएससी मेंस एग्जाम 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड यहां दी जा रही स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपीएससी मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड जारी होते ही लिंक एक्टिवेट हो जायेगा जिस पर क्लिक करें।
इसके बाद आपको मांगी गयी डिटेल्स (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
जानकारी सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी एग्जाम के लिए केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।