एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 342 पदों पर वैकेंसी
सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 342 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जूनियर एग्जीक्यूटिव (कॉमन कैडर), जूनियर एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस), जूनियर एग्जीक्यूटिव (फायर सर्विस), जूनियर एग्जीक्यूटिव (लॉ), जूनियर असिस्टेंट (ऑफिस), जूनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। सिलेक्शन होने पर 40 हजार से 92000 रुपए महीना सैलरी मिलेगी।
नैनीताल बैंक में क्लर्क और मैनेजमेंट ट्रेनी के 110 पदों पर वैकेंसी है। अगर आप भी 21 से 32 साल के बीच हैं तो अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 27 अगस्त 2023 है। सिलेक्शन होने पर 40,000 रुपए से 47,920 रुपए महीना सैलरी मिलेगी।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जूनियर लीगल ऑफिसर (JLO) के 140 पदों पर वैकेंसी निकाली है। फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज यानी 09 अगस्त है। सिलेक्शन होने पर 9 हजार से 34 हजार 8 सौ रुपए सैलरी मिलेगी।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर के 583 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके तहत 512 पदों पर नॉन टीएसपी जबकि 71 पदों पर टीएसपी क्षेत्र में पोस्टिंग दी जाएगी। आज और कल में आवेदन कर सकते हैं।
महाराष्ट्र नगर पालिका प्रशासन निदेशालय ने 1782 पद पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अगस्त है। सिलेक्शन होने के बाद कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर 15,000 रुपए से लेकर 45,000 रुपए प्रति माह तक मिलेंगे।
आपने यहां पांच नौकरियों के बारे में जाना। आपके मन में कुछ सवाल होंगे। इसलिए आप दिए गए वेबसाइट के जरिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर देखें। बाकी जिन नौकरियों के बारे में बताया गया है अगर लगता है कि इससे आपके भाई-दोस्त या फिर रिश्तेदार की जरूरत पूरी होती है तो उन्हें यह जरूर भेजें।
आखिर में हम 10 लेटेस्ट करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब दे रहे हैं। इन्हें रोज देखिए। हो सके तो सेव करते जाएं। ताकि आगामी परीक्षाओं में यह आपके लिए फायदेमंद साबित हों।