Dark Mode
दरोगा के 18 सौ से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी

दरोगा के 18 सौ से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी

सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। MP मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने सुपरवाइजर, मेंटेनर, अकाउंट्स सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2023 है। सिलेक्शन होने पर 20,800 रुपए से लेकर 25,700 रुपए महीना सैलरी मिलेगी।

गुजरात रोडवेज विभाग ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार राज्य में ड्राइवर के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार 6 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं।

इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार, संस्थान में अप्रेंटिस के 33 पद पर भर्तियां की जाएंगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 अगस्त 2023 है।

राजस्थान हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर के 277 पदों पर वैकेंसी है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 अगस्त 2023 है। सिलेक्शन होने पर 33 हजार से 1.06 लाख रुपए तक हर महीने सैलरी मिलेगी।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर के 1800 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 अगस्त 2023 है। सिलेक्शन होने पर 35 हजार से 1 लाख 12 हजार रुपए तक सैलरी हर महीने मिलेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!