स्टाफ नर्स के 2200 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी
सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया (CAG) में एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के पद पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 17 सितंबर 2023 है। सिलेक्शन होने पर 40, 000 रुपए तक सैलरी मिलेगी।
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज यानी 28 अगस्त 2023 है। सिलेक्शन होने पर 36,400 रुपए से 84,600 रुपए महीना सैलरी मिलेगी।
उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीपीएससी) की ओर से स्टाफ नर्स के 2240 पदों पर भर्ती निकाली गई है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2023 है।
मप्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 88 पदों पर वैकेंसी निकली है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त है। सिलेक्शन होने पर 20,800 रुपए से 25,700 रुपए महीना मिलेगा।
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ने फैकल्टी के 134 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म अप्लाई करने की लास्ट डेट आज यानी 28 अगस्त 2023 है। सिलेक्शन होने पर एक लाख से 2 लाख तक महीना सैलरी मिलेगी। आपने यहां पांच नौकरियों के बारे में जाना। आपके मन में कुछ सवाल होंगे। इसलिए आप दिए गए वेबसाइट के जरिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर देखें। बाकी जिन नौकरियों के बारे में बताया गया है अगर लगता है कि इससे आपके भाई-दोस्त या फिर रिश्तेदार की जरूरत पूरी होती है तो उन्हें यह जरूर भेजें।
आखिर में हम 10 लेटेस्ट करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब दे रहे हैं। इन्हें रोज देखिए। हो सके तो सेव करते जाएं। ताकि आगामी परीक्षाओं में यह आपके लिए फायदेमंद साबित हों।