Dark Mode
MP मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में निकली वैकेंसी

MP मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में निकली वैकेंसी

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड में वैकेंसी निकली है। इसके लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ऑफिशल वेबसाइट mpmetrorail.com पर जाकर 31 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसमें सिलेक्ट होने पर उन्हें हर महीने एक लाख रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

सैलरी
मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड में निकली भर्ती में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 25 हजार रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

वेकेंसी डिटेल्स

सुपरवाइजर (ऑपरेशन) -26
सुपरवाइजर - 9
मेंटेनर - 12
सुपरवाइजर (ट्रैक्शन) - 8
मेंटेनर (ट्रैक्शन) - 9
सुपरवाइजर (ट्रैक) - 2
स्टोर - 2
सहायक मानव संसाधन - 2
अकाउंट - 2
सिलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को योग्यता के अनुसार शार्टलिस्ट कर रिटन टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। रिटन टेस्ट में जनरल नॉलेज, मैथमैटिक्स, जनरल इंग्लिश और संबंधित ट्रेड विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को पोस्टिंग दी जाएगी। हालांकि पोस्टिंग से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

आयु सीमा
भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 साल से काम और 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि उम्मीदवार को आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी दी जाएगी।

योग्यता
मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड में निकली भर्ती में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, इंजीनियरिंग और ग्रेजुएशन कर चुके उमीदवार आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके यूजर आईडी क्रिएट करें।
इसके बाद फॉर्म भरें और सबमिट करें।
डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!