उत्तर पश्चिम रेलवे भर्ती सेल, जयपुर में वैकेंसी
उत्तर पश्चिम रेलवे भर्ती सेल, जयपुर ने खेल कोटे के तहत विभिन्न पदों पर खेल कर्मियों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 15 सितंबर से ऑफिशियल वेबसाइट rrcjapur.in पर आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर, रात 11.59 बजे तक है। आयु सीमा
01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। जबकि अधिकतम उम्र 25 वर्ष तय की गई है।
फीस
सामान्य और अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों से 500 रुपये फीस ली जाएगी जिसमें से 400 रुपये ट्रायल परीक्षण में उपस्थित होने पर वापस कर दिए जाएंगे।
एससी/एसटी/महिला अल्पसंख्यक और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। यदि उम्मीदवार ट्रायल के लिए उपस्थित होते हैं तो उन्हें पूरी फीस वापस कर दी जाएगी।
सैलरी
5,200-20200 रुपये तक।
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का सिलेक्शन क्वालिफिकेशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, स्पोर्ट्स अचीवमेंट की जांच और स्पोर्ट्स ट्रायल में परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक
ऑफिशियल वेबसाइट लिंक