Dark Mode
कॉन्स्टेबल-वार्डर के पदों पर निकली वैकेंसी

कॉन्स्टेबल-वार्डर के पदों पर निकली वैकेंसी

10वीं पास के लिए रेलवे में 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, प्राइमरी टीचर के फॉर्म भरने की बढ़ी डेट


सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने शिक्षा विभाग में जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (JBT) (प्राइमरी टीचर कक्षा एक से पांच तक) की भर्ती निकाली है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त 2023 कर दी गई है। सिलेक्शन होने पर 29,200 रुपए से 92,300 रुपए महीना मिलेगा।

पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड में वार्डर के 130 पदों पर वैकेंसी निकली है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख सिलेक्शन होने पर 22,700 रुपए से 58,500 रुपए महीना सैलरी मिलेगी।

UPSSSC ने जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क समेत विभिन्न पदों पर 3831 पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की शुरुआती तारीख 12 सितंबर 2023 है। सिलेक्शन होने पर 50,000 रुपए से 90,000 रुपए महीना सैलरी मिलेगी।

तमिलनाडु यूनिफॉर्म्ड स्टाफ रिक्रूटमेंट बोर्ड ने कॉन्स्टेबल के 3359 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 17 सितंबर है। तमिलनाडु पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन तमिल और इंग्लिश भाषा में होगा।

भारतीय रेलवे ने 10वीं पास के लिए एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2023 है। आपने यहां पांच नौकरियों के बारे में जाना। आपके मन में कुछ सवाल होंगे। इसलिए आप दिए गए वेबसाइट के जरिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर देखें। बाकी जिन नौकरियों के बारे में बताया गया है अगर लगता है कि इससे आपके भाई-दोस्त या फिर रिश्तेदार की जरूरत पूरी होती है तो उन्हें यह जरूर भेजें।

आखिर में हम 10 लेटेस्ट करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब दे रहे हैं। इन्हें रोज देखिए। हो सके तो सेव करते जाएं। ताकि आगामी परीक्षाओं में यह आपके लिए फायदेमंद साबित हों।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!