Dark Mode
कब घोषित होंगे एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम रिजल्ट, चेक करें फ्रेश अपडेट

कब घोषित होंगे एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम रिजल्ट, चेक करें फ्रेश अपडेट

नई दिल्ली।  मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा दे चुके अभ्यर्थी इस वक्त हर पल बस रिजल्ट की राह देख रहे हैं। 7090 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित हुई इस परीक्षा का परिणाम कब घोषित होगा, अभ्यर्थी यह जानना चाहते हैं। इन्हीं कैंडिडेट्स के लिए फ्रेश अपडेट है कि मध्य प्रदेश कमर्चारी चयन मंडल की ओर से आयोजित हुई सिपाही भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि मंडल अब आगामी कुछ दिनों में नतीजे जारी कर देगा। हालांकि, इस संबंध मे अभी तक मंडल की ओर से सूचना तो जारी नहीं की गई है और इसलिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर विजिट करते रहना चाहिए।
मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन 12 अगस्त से 12 सितंबर, 2023 तक किया गया था। यह एग्जाम राज्य भर के 13 जिलों में आयोजित किया गया था। इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 26 जून को शुरू हुई और 10 जुलाई, 2023 को समाप्त हुई। इस दौरान सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था। अब यह सभी नतीजों की राह देख रहे हैं।
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। अब परिणाम जांचें और डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!