101 रक्त दाताओं ने किया रक्त का दान
पदमपुर । विशाल रक्तदान शिविर में 101 युवाओं ने अपनी स्वेच्छा से रक्त का दान कर गर्व महसूस करते हुए कहा कि उनका छोटा सा प्रयास किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचाने में सहायक साबित हो तो ऐसा प्रयास वो बार-बार करने को तैयार हैं । जाट विकास समिति ने विश्नोई मंदिर में पहले रक्तदान शिविर में किए गए रक्त संग्रह को बालासोर में ट्रेन भीषण हादसे में घायल हुए व्यक्तियों की सहायता हेतु भिजवाया जाएगा । पंचायत समिति प्रधान पति एवं एलएलपी नहर चेयरमैन हनुमान पूनिया व विधायक प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने पुनीत कार्य के लिए समिति सदस्यों का किया आभार व्यक्त , पूनिया ने रक्तदान की महत्ता के बारे में बताया और कहा कि ऐसी विकट परिस्थितियों में हमें मिलजुल कर हर संभव सहायता करने के लिए आगे आना चाहिए । अध्यक्ष रामेश्वर लाल सहारण ,सचिव डूंगर राम मंडीवाल ,कोषाध्यक्ष श्रीकांत जाखड़ व राकेश शर्मा ,आदूराम सहारण, मुकेश जाखड़ ,संदीप कस्वां ,मदन नेंण,रितेश सिराव,राहुल पूनिया,गिरधारी सहारण, श्रवण गोदारा,जोतराम सहारण, मांगीलाल सिराव,बलजिंदर सिंह रमाना,बेगराज जाखड़,धीरज,छोटू सिंह ,जोतराम सहारण आदि सदस्यों द्वारा रक्त दाताओं का समान प्रशस्ति पत्र व अभार व्यक्त करके किया । I
रक्तदान भटनेर ब्लड सेंटर हनुमानगढ़ टाउन द्वारा रक्त संग्रहित किया गया I प्लस फोटो सहित प्रमुखता से लगाएं I