Dark Mode
दस किलोमीटर लम्बी मैराथन 12 मार्च को

दस किलोमीटर लम्बी मैराथन 12 मार्च को

 

चूरू  .  लोकसभा संसदीय क्षेत्र चूरू के आम नागरिक व खिलाडियों के प्रति खेलांे में उत्साह के लिये व प्रधानमंत्री के निर्देश पर सभी सासंद अपने ससंदीय क्षेत्र में मैराथन दौड़ के आयोजन को लेकर प्रोत्साहन हेतु 10 किमी मैराथन महिला व पुरूष वर्ग का आयोजन 12 मार्च को जिला खेल स्टेडियम, चूरू के सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक पर करेंगें। इस संबन्ध में सासंद राहुल कस्वां ने जिले के खेल संघों के पदाधिकारियों एवं खेल अधिकारियों के साथ बैठक ली व इसके पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर सासंद कस्वां ने कहा कि जिले के सभी आम नागरिक इस आयोजन में सक्रियता से भाग लेकर इसको सफल बनाये एवं खिलाड़ियो को उत्साहवर्धन करें। उन्होने कहा कि भारत सरकार की निति रही है कि देश में खेलो को प्रोत्साहन मिले एवं देश के आम नागरिक इन खेलों से जुड़कर खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन करें। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इण्डिया एवं फिट इण्डिया जैसे नवाचारो से देश के सुदृढ़ क्षेत्रांे से खिलाड़ी निकल रहे है। देश का विश्व स्तर पर मान बढ़ा रहे है। इस अवसर पर कस्वां ने कहा कि इस कार्यक्रम का उदेश्य देश के हर जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम करवाकर खेलो को प्रोत्साहन देना है। जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा ने बताया कि उक्त मैराथन जिला स्टेडियम से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्रेट सर्किल होते हुये जयपुर पुलिया होते हुये वापस स्टेडियम पहुंचेगा। उन्होनंे बताया कि दौड में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 31,000, द्वितीय को 21000 व तृतीय को 11000 हजार एवं चार से 15 रेंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को 2100 रूपये की राशि से महिला व पुरूष दोनों वर्गाे को सम्मानित किया जायेगा। उक्त मैराथन का निःशुल्क ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गया है। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पुर्व जिला अध्यक्ष डॉ. वासुदेव चावला, जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, मुरलीधर शर्मा जिला प्रमुख प्रतिनिधि मोहन लाल आर्य, जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच, रविन्द्र, राजीव शर्मा, नीरज जागीड़, धर्मेन्द्र श्योराण, योगेश तिवाडी, ठाकुरमल शर्मा, राहुल पिपलवा टी.टी. कोच, संदीप कुमार मील, मनीष राठौड, करणवीर सिंह शुटिंग कोच, आशोक जोशी, राजेश वर्मा, देवकी नन्दन सहित अनेक गणमान्य नागरिक व खिलाडी उपस्थित थे।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!