बारहवी बटालियन आरएसी के कॉन्स्टेबल भर्ती—2025 का परिणाम जारी
जयपुर। आरएसी की बारहवी बटालियन में कांस्टेबल भर्ती—2025 (सामान्य) हेतु आयोजित लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का वर्गवार परीक्षा परिणाम जारी किया गया। बटालियन के कमाण्डेन्ट श्री केवलराम ने बताया कि अभ्यर्थी परीक्षा का परिणाम राजस्थान पुलिस विभाग की वेबसाइट पर देख सकते है। इसके साथ ही परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के रोल नम्बरों की सूची बटालियन के दिल्ली स्थित मुख्यालय तीसरी बटालियन, डीएपी बैरिक नंबर 5, विकासपुरी, नई दिल्ली के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की जा चुकी है।