Dark Mode
27 वीं पैदल यात्रा पुनास से देशनोक

27 वीं पैदल यात्रा पुनास से देशनोक

कुचेरा. कुचेरा शहर के निकटवर्ती ग्राम पुनास से देशनोक 27 वीं पैदल यात्रा को मंगलवार सुबह ई डब्लू एस बोर्ड राजस्थान व संत चतुरदास महाराज मन्दिर विकास समिति बुटाटी धाम अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बुटाटी ने आरती के बाद ध्वजा भेंट कर रवाना किया। पैदल यात्रा की रवानगी पर करणी माता के जयकारों और मंगल गीतों से पुनास गांव गूंज उठा। इस अवसर पर ई डब्लू एस बोर्ड अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बुटाटी, दीपसा बुटाटी, पुनास के पूर्व सरपंच छेलूसिंह राठौड़, पूर्व पंचायत समिति सदस्य भवानी सिंह राठौड़ सहित ग्रामीणों की अगुवानी में पुनास, करा सोडा, खियांस, राजोद, सांवलियावास के पुरुष, महिलाएं व युवा देशनोक करणी माता के दर्शनार्थ पैदल रवाना हुए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!