Dark Mode
ऑपरेशन शिकंजा की कार्यवाही में 30 वाहनों सहित 31 अपराधी गिरफ्तार

ऑपरेशन शिकंजा की कार्यवाही में 30 वाहनों सहित 31 अपराधी गिरफ्तार

 

फलोदी .  पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार ऑपरेशन शिकंजा के तहत फलोदी सीओ सर्किल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चौबीस घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुये कई वांछितो को गिरफ्तार करते हुये वाहन जब्त किये है। फलोदी पुलिस उप अधीक्षक रामकरण सिंह मलिंडा ने बताया कि सीओ सर्किल के फलोदी, बाप, चाखू एवं जांबा क्षेत्र में मुख्य मार्गों  पर नाकाबंदी कर वाहनों की संघन जांच की गई, जिसमें विशेष तौर से काले शीशे लगे, बिना नंबरी, कागजात नही होने, वाहन के पीछे एवं पीछे लोहे के गार्डर लगे होने पर विभिन्न प्रकार के 30 वाहनों को जब्त कर 70 एमवी एक्ट के चालान बनाये गये एंव 24 व्यक्तियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सुबह से लेकर रात एवं फिर सुबह तक फलोदी सर्किल के सभी थानों में वांछित मुल्जिमानों की गिरफ्तारी हेतु दबिशे दी गई, जिसमें 31 मुल्जिमानों को गिरफ्तार किया गया है, इसमें जिला स्तर पर टॉप 10 में शामिल 5 हजार रुपये का इनामी अपराधी मांगीलाल पुत्र जोराराम विश्नोई निवासी ढढू पुलिस थाना फलोदी को भी गिरफ्तार किया गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!