51 पट्टे वितरित
मदनगंज किशनगढ़। वार्ड 34 में नगर परिषद किशनगढ़ सभापति दिनेश सिंह राठौड़ व पंचायत समिति सदस्य रवि सिनोदिया के हाथो 51 पट्टे वितरित किए और 25 लाख की सीसी रोड का उदघाटन किया। जिसमे पार्षद महेंद्र यादव, मनीष सिंह खंगारोत, गोरधन मेघवंशी, पूर्व पार्षद त्रिलोक गुर्जर, सोनू मालाकार सहित सैकड़ों वार्डवासी मौजूद रहे। सभी ने स्थानीय पार्षद गिरीराज गुर्जर और सभापति को धन्यवाद दिया।