Dark Mode
5 वर्षीय मोहम्मद भाटी ने रखा पहला रोजा

5 वर्षीय मोहम्मद भाटी ने रखा पहला रोजा

मकराना. शहर में इमाम चौक गौड़ा बास के पास रहने वाले हाजी अब्दुल जब्बार भाटी के पुत्र शब्बीर अहमद भाटी के बेटे ने रखा पहला रोजा, चांद दिखने के साथ शुरू हुए रमजान के इस पवित्र माह में शहर में नन्हे नन्हे बच्चों में रोजा रखने का जुनून सर चढ के बोल रहा है देखने को आया की इमाम चोक गौड़ा बास मोहल्ले मे रहने वाले हाजी अब्दुल जब्बार भाटी के बेटे शब्बीर अहमद भाटी,उर्फ शब्बू पुत्र मोहम्मद भाटी,ने 5 वर्ष मे रोजा रखकर देश में अमन चैन की दुआ मांगी | शब्बीर अहमद भाटी के 5 वर्षीय बच्चे मोहम्मद भाटी ने अपने जीवन का पहला रोजा रखा। शाम को अपने परिवार जनों के साथ दुआ ए खैर करते हुए रोजा इफ्तार किया। रोजा इफ्तार के बाद परिवारजनों ने माला पहनाकर इस्तकबाल किया व उपहार दिये।मोहम्मद भाटी के दादा जब्बार जी भाटी और दादी जन्नत बैगम ने अपने पोते मोहम्मद भाटी ओर अहमद भाटी को दुआओं से नवाजा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!